सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सरदार पटेल चौक के नजदीक पेट्रोल पंप पर जमीन पर सो रहे मानसिक मंदित की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। ट्रक पकड़ लिया गया है।
यह हादसा रविवार रात हुआ। बताया जा रहा है कि इलाके में घूमने वाला करीब 50 वर्षीय मानसिक मंदित रविवार रात सरदार पटेल चौक के नजदीक पेट्रोल पंप पर दीवार किनारे जमीन पर सो रहा था। देर रात पंप पर एक ट्रक डीजल डलाने आया था। पंप से सड़क पर आने के दौरान मानसिक मंदित उससे कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर पंप से भाग गया। पंप कर्मियों ने हादसे को देखकर पुलिस को सूचना दी। खेड़ा नवादा चौकी पुलिस ने मानसिक मंदित के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है। मानसिक मंदित के पास एक डंडा, कंबल और पॉलिथीन आदि मिली हैं।