फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा प्लांट पर जाल गिरा, दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गंज में रविवार सुबह मेंथा प्लांट में जाल गिर गया। जिससे दबकर 52 वर्षीय मजदूर रामभजन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम गंज निवासी रामभजन अपने गांव के ही नत्थू के मेंथा प्लांट पर मजदूरी करता था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक रामभजन रविवार सुबह करीब दस बजे प्लांट पर टैंक से लोहे का जाल निकाल रहा था। लोहे का जाल काफी भारी था। उसमें गीला मेंथा का मलबा भी भरा हुआ था। रामभजन ने उसे टैंक से जैसे ही बाहर निकाला कि उसका कुंडा टूट गया, जिससे जाल रामभजन के ऊपर जा गिरा। इसमें रामभजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। शाम के समय उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार वाले उसके शव को गांव ले आए। परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पत्नी आसवती ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें