फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने पर घंटाघर के पांच दुकानदारों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घंटाघर के पांच दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी 16 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

कबूलपुरा के पांच दुकानदारों के खिलाफ सिपाही राजकमल सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है। एफआईआर के मुताबिक सिपाही राजकमल सिंह अपने हमराही दीनानाथ के साथ छह सड़का से पैदल गश्त करते हुए घंटाघर पहुंचे। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण देखने को मिला। उन्होंने पहले दुकानदार से नाम पूछा तो उसने अपना नाम शकील निवासी कबूलपुरा बताया। दूसरे ने इकरार अहमद निवासी चौधरी सराय, तीसरे ने आरिश निवासी चौधरी सराय, चौथे ने खालिद अली निवासी चौधरी सराय और पांचवे दुकानदार ने अपना नाम तनवीर निवासी नागरान मोहल्ला बताया। इस पर सिपाही ने पांचों दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इससे पहले चूना मंडी के पांच दुकानदार, जोगीपुरा के चार और लावेला चौक के पांच दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें