फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी नींद में था परिवार, चोर लाखों का माल लेकर चंपत

विज्ञापन
वजीरगंज के रामदांडी गांव में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। गांव रामदांडी में चोरों ने शादी वाले घर को ही निशाना बना लिया। परिजन भतीजे के विवाह समारोह से लौटकर थककर सो रहे थे। रात किसी वक्त चोर घर में घुस गए और पांच लाख के जेवर समेत 12 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। सुबह परिवार वाले जागे, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भानुप्रकाश के मुताबिक सोमवार रात उसके भतीजे की शादी थी। मंगलवार को विवाह समारोह से लौटकर पूरा परिवार थककर सो गया। मंगलवार रात किसी वक्त चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए। चोर बड़ी बहू रजनी के कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा हार, मंगलसूत्र, टीका, चूड़ी और 12 हजार रुपये चोरी करके ले गए। छोटी बहू रचना के कमरे से हार, टीका, नथ, चांदी की चप्पल आदि चोरी कर ली। इसके अलावा चोर चार्जिंग पर लगा एक मोबाइल और दोनों बहुओं के पर्स ले गए।
बुधवार सुबह परिवार वाले जागे और उन्होंने कमरों में सामान फैला देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने आसपास खेतों में खोजबीन की तो दोनों बहुओं के खाली पर्स पड़े मिले। परिवार वालों के अनुसार उन्होंने उसी समय पुलिस को सूचना दी थी लेकिन वह खानापूर्ति करके लौट गई। बृहस्पतिवार को भानुप्रकाश वजीरगंज थाने पहुंचा। तब उसने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इस संबंध में थाना पुलिस से बात करते हैं। अगर तहरीर आई होगी तो एफआईआर जरूर दर्ज कराई जाएगी।
- ओजस्वी चावला, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें