फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने जलाया शव, पुलिस ने जलती चिता से की निकालने की कोशिश

विज्ञापन
पटपरागंज में इसी खेत में जलाई गई महिला की लाश, पड़ी राख । संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव पटपरागंज में 30 वर्षीय महिला विनीता का शव शुक्रवार दोपहर फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों ने बिना किसी को सूचना दिए शव को जला दिया, सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जलती चिता से शव को निकालने की कोशिश की। इस दौरान ससुराल और मायके पक्ष में मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

संभल जिले के गुन्नौर निवासी विनीता (30) की शादी करीब सात साल पहले पटपरागंज के नीरज के साथ हुई थी। बताते हैं कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। करीब पांच साल पहले नीरज की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार रात विनीता का ससुराल वालों से विवाद हो गया था। इससे उसने शुक्रवार दोपहर जंगल में जाकर पेड़ से फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को जब इस बारे में ससुराल वालों को पता चला तो उन्होंने बिना पुलिस को सूचना दिए महिला का शव फंदे से उतार लिया और वहीं खेत में लकड़ियां रखकर आग लगा दी। तब तक यह बात पूरे गांव में फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ऐसे में ससुराल वाले वहां से भाग गए। पुलिस ने महिला का शव जलती चिता से खींचने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस कर्मी लौट गए। इसी दौरान महिला के मायके वाले पहुंच गए। उन्हें ससुराल वालों ने पीट दिया। मायके वाले थाने पहुंचे। उन्होंने विनीता के ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट के आरोप में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसके परिवार वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें