फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस के स्टाफ ने मूंगफली लादने में देरी पर मजदूरों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पीलीभीत जिले के जहानाबाद से जयपुर के लिए जा रही निजी बस में मूंगफली लादने में देरी पर चालक-परिचालक समेत तीन लोगों के गाली गलौज करने पर जमकर लाठी-डंडे चले। दो मजदूरों की पिटाई कर दी गई। बस के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने घायल मजदूरों की बहन की तहरीर पर चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। एक निजी बस बरी वाले बाईपास पर आकर रुकी। जयपुर के लिए बस में मूंगफली के कट्टे लादने के लिए मजदूरों को बुलाया गया। इस दौरान कट्टे लादने में देरी पर बस स्टॉफ पीलीभीत जिले के जहानाबाद के गांव परेबा वैश्य निवासी वाहिद, चालक बरेली में हाफिजगंज के खुर्शीद, परिचालक रेहान की मजदूरों अहीरटोला मोहल्ले की नई बस्ती निवासी इरफान और अहमद मियां से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि बस स्टाफ ने इरफान और उसके भाई अहमद की पिटाई कर दी। इस पर दोनों मजदूरों ने भी डंडे छीनकर चालक खुर्शीद का सिर फोड़ दिया।दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने से बस के दो-तीन शीशे भी चटक गए। मजदूरों के पक्ष में आसपास के लोग जुटे तो चालक और परिचालक बस को भगा ले गए। मजदूरों की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मजदूर इरफान और अहमद का रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। मजूदरों की बहन आबिदा ने चालक-परिचालक समेत तीनों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें