फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली इलाके में एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक वह घर पर अकेली थी, तभी उसके मोहल्ले का एक युवक घर में घुस आया, उसने छेड़छाड़ की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक यह घटना पांच जून की शाम की है। उस दौरान वह अपने आवास पर थी। उसका पति बाहर काम करने गया था। इसी बात का फायदा उठाकर नजदीक का एक युवक उसके घर में घुस आया। उसने आपत्तिजनक हरकतें करना शुरू कर दीं। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया, जिससे आरोपी मौके से भाग गया। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। महिला ने दूसरे दिन इस संबंध में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस को आरोपी की तलाश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें