फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में ऑटो के तीन-तीन चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार के आदेश पर जिलेभर में वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। अब यह चेकिंग ऑटो ड्राइवरों को महंगी पड़ने लगी है। एक ऑटो का एक दिन में तीन-तीन बार चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक ऑटो चालक के अनुसार 21 मई को नई सराय मोहल्ले में एक दरोगा ने उसका ऑटो रोक लिया। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और नो पार्किंग के आरोप में 15 सौ रुपये का चालान कर दिया। इसके बाद वह ऑटो लेकर दातागंज पहुंचा वहां भी उसका एक हजार रुपये का चालान किया गया। वापसी में दातागंज तिराहे पर फिर एक हजार रुपये का चालान कर दिया गया। दूसरे ऑटो ड्राइवर के मुताबिक 26 मई की शाम करीब छह बजे दातागंज में उसके ऑटो का नो पार्किंग के आरोप में एक हजार रुपये का चालान किया गया। दातागंज से लौटते समय मूसाझाग के एक दरोगा ने पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। दातागंज निवासी एक ड्राइवर के ऑटो का एक दिन में चार बार चालान काटा गया। चालकों का कहना है कि इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान का कहना है कि
विज्ञापन

जिले में ट्रैफिक व्यवस्था के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। ऑटो ड्राइवर जितनी बार नियम तोड़ेंगे उतनी बार चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें