फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे को पीटा, थाना पुलिस ने नहीं सुनी

विज्ञापन
प्रधान के पुत्र को पीटते दबंग - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगाव (बदायूं)। तालाब की खोदाई करवा रहे प्रधान के बेटे को कुछ दबंगों ने पीट दिया। थाना पुलिस ने पीड़ितों की नहीं सुनी। उन्होंने एसएसपी कार्यालय जाकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा निवासी प्रधान त्रिवेणी के मुताबिक मंगलवार को उसका बेटा अर्जुन तालाब की खोदाई करवा रहा था। तभी कुछ दबंगों ने आकर उससे गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अर्जुन को पीट दिया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने किसी तरह अर्जुन को बचाया तो दबंगों ने मजदूरों हड़का कर भगा दिया।
इस संबंध में प्रधान समेत कई लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो सभी लोग एकत्र होकर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसके अलावा उन्होंने एसएसपी कार्यालय में भी तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान त्रिवेणी ने बताया कि दबंगों की वजह से वह कार्य नहीं करा पाएंगे। जब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। तभी वह तालाब की खोदाई करा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें