फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर सैदपुर में बुधवार शाम 23 वर्षीय विवाहिता नमिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोस के लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाहिता नमिता की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब उसका पति बाहर गया हुआ था। ससुर खेत पर था। पुलिस ने छत के रास्ते घर में घुसकर उसका शव फंदे से उतारा। उसका मायका गिरधरपुर में है। मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें