फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखूपुर में बाग के चौकीदार की ईंट से सिर कुचलकर हत्या

विज्ञापन
शेखूपुर कस्बे में घटनास्थल पर जानकारी लेते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर में मंगलवार की रात आम के बाग के चौकीदार 55 वर्षीय उन्नेश की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे स्टेशन के नजदीक पड़ा मिला। पास में खून से सनी ईंट पड़ी मिली है। पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। भाई ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा शेखूपुर निवासी उन्नेश तीन भाइयों में मझले थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह शेखूपुर-बदायूं रोड किनारे स्थित अधिवक्ता प्रेमस्वरूप वैश्य के आम की बाग की रखवाली करते थे। परिवार वालों के मुताबिक वह कभी-कभी घर आ जाते थे। अधिकतर समय बाग में ही बिताते थे। बुधवार तड़के शेखूपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक मंदिर के पास खड़ंजे पर उनका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि उस वक्त कुछ लोग खेतों की ओर गए थे। उन्होंने उन्नेश का शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। उन्नेश के परिवार वाले और कस्बे के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी भी आ गए। उन्होंने जानकारी ली तो कुछ लोगों ने बताया कि उन्नेश मंगलवार रात एक ई-रिक्शा में बैठकर बाग की ओर जाते देखे गए थे। इस पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर शेखूपुर पुलिस चौकी में बैठा लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मौके पर खून से सनी ईंट पड़ी मिली। उससे ही उन्नेश की सिर कुचलकर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य को नमूने लिए हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने मामले की जानकारी लेकर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी नहीं बताई है। बड़े भाई सुभाष ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शेखूपुर कस्बे के बाहर खड़ंजे पर बाग के चौकीदार की हत्या हुई है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके खुलासे को पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
------------------
हाथ पैरों पर मिले डंडे के चोटों के निशान
उन्नेश के बड़े भाई सुभाष, छोटे मनोज ने बताया कि उन्नेश बहुत ही सीधे थे। वह किसी से झगड़ा भी नहीं करते थे। उनकी जेब से बीड़ी माचिस और आम मिले हैं। उनके शरीर पर लाठी-डंडे के चोटों के निशान थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें पीटा भी गया था। बाद में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।
-----------------
चौकीदार के पैरों से नहीं उतरी चप्पल
चौकीदार की हत्या आम के बाग से करीब एक किलोमीटर दूर हुई है। वह प्लास्टिक की चप्पल पहने हुए थे। उनके पैरों से चप्पल नहीं उतरी। इसको लेकर लोग तमाम तरह का अनुमान लगा रहे हैं। यह भी मान रहे हैं कि शायद उनकी हत्या कहीं दूसरे स्थान पर हुई है, फिर यहां आकर चप्पल पहना दी गई।
-----------------
यहीं पर 30 साल पहले हुई थी आरामशीन के मालिक की हत्या
- मंगलवार रात जिस जगह आम के बाग के चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई, ठीक 30 साल पहले इसी जगह पर आरामशीन के मालिक शाहिद अली की हत्या कर दी गई थी। पहले यहां कच्चा रास्ता था लेकिन कुछ समय बाद उस पर खड़ंजा डलवा दिया गया।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें