फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खटारा स्कूली वाहन सीज, दस का चालान

विज्ञापन
वाहन चेकिंग करते एआरटीओ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गाजियाबाद जिले में स्कूल वाहन में हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिवहन आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इसके तहत जिले में स्कूल वाहनों को चेक किया गया। कमियां मिलने पर दो वाहनों को एआरटीओ ने सीज कर दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शनिवार को शहर में एआरटीओ प्रवर्तन सुहेल अहमद, यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विकास यादव ने स्कूल वाहनों को चेक किया। इस दौरान 10 स्कूल वाहनों में कमियां पाते हुए चालान किया। साथ दो को सीज कर दिया गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि पंजीयन कार्यालय स्तर पर जांच में पता चला कि जिले में 100 स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। साथ ही अन्य कागज भी अधूरे है, ऐसे में इनको नोटिस भेजा गया है। फिटनेस सही न होने पर उनका संचालन अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें