फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस, बाल-बाल बचा हादसा

विज्ञापन
डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ड्राइवर को झपकी आने से रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा शनिवार मध्य रात्रि के बाद करीब तीन बजे का है। उस दौरान बुलंदशहर डिपो की एक रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं आ रही थी। बस सहसवान कस्बे में चौकी नंबर चार के नजदीक पहुंची। तभी अचानक बस के ड्राइवर को झपकी आ गई। जब तक वह संभल पाता उससे पहले बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। उस दौरान बस में करीब 45 यात्री सवार थे। जो अपनी-अपनी सीट पर सो रहे थे। अचानक हुए हादसे से सभी यात्री उछल गए। गनीमत यह रही कि उन्हें चोट नहीं आई। सभी यात्री तुरंत बस से उतर गए। बताते हैं कि अगर बस तेज रफ्तार में होती तो पलट सकती थी। सुबह पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को किनारे लगवाया। इधर, यात्रियों को रात में ही दूसरी बस में बैठाकर बदायूं भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें