कुंवरगांव। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस ने गांव दुगरइया में छापा मारकर सात लोगों के यहां कटिया से हो रही बिजली चोरी पकड़ ली। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विजिलेंस की टीम ने देर शाम गांव दुगरइया में छापा मारा। टीम ने गांव निवासी तेजपाल, साहिर अली, बेगम पत्नी, नाजिमा बेगम, शादाब, आरिफ, शाहीन पत्नी दुल्हे के यहां कटिया से होती बिजली चोरी पकड़ी। विजिलेंस ने इन सभी के यहां से केबल आदि जब्त कर ली हैं। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विजिलेंस प्रभारी अरफान अली ने बताया कि गांव के ही उवैश के यहां स्वीकृत भर से ज्यादा का इस्तेमाल करते हुए बिजली पकड़ी गई इन पर जुर्माना लगाया गया है।