फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम ने दिए कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सीजेएम नवनीत भारती ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ कोर्ट में हाजिर होने आए आरोपी को एसओजी के जबरन ले जाने जैसी घटना के संबंध में सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जानकारी भी तलब की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहसवान कोतवाली में नामजद मुरादाबाद के बिलारी निवासी पशु तस्करी के आरोपी इमरान उर्फ इलायची कोर्ट में सरेंडर होने आया था। आरोपी की वकील वंदना कश्यप ने उसे सरेंडर करने को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसी बीच सादा कपड़ों में एसओजी के पुलिस कर्मी न्यायालय परिसर से आरोपी इमरान उर्फ इलायची को जबरन खींच ले जाने की कोशिश करने लगे। उस समय तमाम वकील न्यायालय के बाहर मौजूद थे। वकीलों के विरोध करने पर एसओजी टीम के हाथ-पैर फूल गए और आरोपी को छोड़कर भाग गए। आरोपी इमरान उर्फ इलायची की वकील वंदना कश्यप ने एसओजी के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र एसएसपी को दिया है। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, सीजेएम नवनीत भारती ने इस घटना को लेकर सुरक्षाकर्मियों को नोटिस जारी किया है।
-
बार अध्यक्ष और महासचिव ने वकीलों को किया था शांत
घटना के दौरान जिला बार के अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर और महासचिव संदीप मिश्रा मौके पर न पहुंच गए थे। उन्होंने ही वकीलों को शांत किया।
-
न्यायालय में सरेंडर करने वाले इमरान पर दर्ज हैं 35 केस
शुक्रवार को न्यायालय परिसर से एसओजी ने जिस आरोपी को खींचकर ले जाने की कोशिश की। उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ करीब 35 मामले दर्ज हैं। उस पर पशु तस्करी से लेकर लूटपाट जैसी घटनाओं के केस चल रहे हैं। हाल में हुई एक लूट में भी उसका नाम सामने आ रहा है। इससे वह योजना के मुताबिक न्यायालय में सरेंडर होना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुरादाबाद का इमरान बड़ा अपराधी है। उसके खिलाफ 35 मामले चल रहे हैं। सरेंडर होना उसकी एक चाल थी। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें