फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान : 39 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
सहसवान के गांव में जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान। डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर जिले भर में भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। सहसवान के गांव मुडारी सिधारपुर में भूमाफिया का ग्राम समाज कल्याण की 39 बीघा भूमि पर कई साल से कब्जा था।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने भूमि को कब्जा मुक्त कराकर फसल को प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। कब्जा हटाने से भूमाफिया में खलबली मची हुई है। तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने बताया की भूमि ग्राम समाज खलियान की है, इस पर अवैध रूप से कब्जा था। इसे कब्जा मुक्त कराके फसल को सुपुर्दगी में दे दिया गया है। संवाद
--
बिल्सी : भूमाफिया से दो हेक्टेयर भूमि कराई कब्जा मुक्त
बिल्सी। जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देश पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव बमेढ़ में एक भू माफिया से करीब दो हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल श्याम कुमार ने क्षेत्र के गांव बमेढ़ निवासी अहलकार पुत्र प्यारे के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूर्व में इस भूमि को मुक्त भी कराया गया था, बावजूद इसके उसने फिर से उस पर कब्जा कर लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस और तहसील की राजस्व टीम ने मौके पर जाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें