फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने फंदा लगाकर दी जान, युवती ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने जहर खा लिया और उसके घर रह रहे भाई के साले ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों कुछ दिन पहले अहमदाबाद जाकर प्रेम विवाह कर चुके थे। बाद में खुद ही घर लौटकर परिवार पर वैध तरीके से शादी कराने का दबाव बना रहे थे। रिश्तों की उलझन की खातिर दोनों परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे। मंगलवार को जब युवती की दूसरी जगह शादी तय कर गोद भराई कराई गई तो दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। जिसमें युवक की मौत हो गई। युवती की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

18 वर्षीय युवक मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था। उसकी बहन सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही है। अक्सर वह अपनी बहन के घर आता जाता था। चर्चा के मुताबिक करीब छह माह से युवक का अपनी बहन की ननद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था तब से उसका आना जाना बढ़ गया था। कभी-कभी दो-चार दिन रुककर ही अपने घर लौटता था। बताते हैं कि करीब 15 दिन पहले युवक युवती को अहमदाबाद ले गया था। वहां दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।
युवती के परिवार के मुताबिक पांच दिन पहले परिवार वाले युवती को समझाकर घर ले आए और उसकी शादी सहसवान इलाके में तय कर दी। पता चलने पर सोमवार को युवक फिर उसके घर पहुंच गया। मंगलवार को युवती की गोदभराई की रस्म निभाई गई। उस वक्त तमाम रिश्तेदार मौजूद थे। शाम के समय रिश्तेदार अपने घर लौट गए लेकिन युवक वहीं रुका रहा। रात करीब आठ बजे युवक और युवती ने अपने परिवारवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उन्होंने ये स्वीकार नहीं किया। उन्होंने दोनों की शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद युवती ने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी, तब परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई। परिवार वाले तुरंत युवती को शहर के निजी अस्पताल ले गए। इधर, युवक बहाने से घर से निकल गया और गांव के बाहर जाकर उसने दुपट्टे से फंदे से लटककर जान दे दी। हालत में सुधार होने पर युवती की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। उसने अपने बयान में प्रेम विवाह करने का दावा भी किया है। हालांकि किसी पक्ष ने कार्रवाई कराने से इनकार किया है।
विज्ञापन

-
युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते युवती ने जहर खा लिया और युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवती ने अपने बयानों में कहा है कि उसने युवक से प्रेम विवाह किया था लेकिन इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं। युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
दो रिश्तों के ‘बंधन’ बने रोड़ा..एक न हो पाया जोड़ा
बदायूं। प्यार में जान देने वाले युवक और जान देने की कोशिश करने वाली युवती की प्रेम कहानी काफी हद तक ‘बंधन’ फिल्म के कथानक जैसी लगती है। अंतर इतना है कि वहां प्रेमी जोड़े एक हो गए थे और इस प्रेम कहानी का नतीजा दुखांत के रूप में सामने आया। यहां भी भाई के साले के साथ बहन का प्यार परवान चढ़ रहा था। दूसरे रिश्ते में प्रेमी उसका ममेरा भाई भी था। इसीलिए शादी का प्रस्ताव रखते ही परिवारों ने खारिज कर दिया। दो बेमेल रिश्तों का बंधन रोड़ा बन गया। इसके साथ ही दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र निवासी युवक और सिविल लाइंस इलाके की युवती के बीच दो रिश्ते थे। एक रिश्ते के अनुसार युवक, युवती का सगा ममेरा भाई था और दूसरे रिश्ते में उसकी भाभी का सगा भाई था। यहां यह चलन है कि फुफेरे भाई की शादी ममेरी बहन से कर दी जाती है लेकिन ममेरे भाई की शादी फुफेरी बहन से नहीं हो सकती। इसी तरह बहनोई की बहन से शादी करना भी गलत माना जाता है। इन दोनों रिश्तों के अनुसार परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे। हालांकि उन्होंने प्रेम विवाह करने का दावा भी किया था लेकिन परिवार वालों ने उसे मंजूर नहीं किया। पहले युवती के परिवार वाले मना कर रहे। इधर जब युवक के परिवार वालों को यह पता चला तो उन्होंने भी ये शादी कराने से इनकार कर दिया। युवक के पिता का कहना था कि कोई और रिश्ता होता तो शायद शादी कराने में परहेज नहीं करते लेकिन यह रिश्ता वह मंजूर नहीं कर सकते। बहन की बेटी उनकी भांजी है। दूसरे रिश्ते में उनकी बेटी की ननद है। ऐसे में दोनों ही रिश्तों से शादी नहीं हो सकती थी।
-
युवती का भाई बोला-नहीं थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती का भाई बोला कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हो सकता है कि इसके बारे में उसकी पत्नी को पता हो। उसने भी उसे कुछ नहीं बताया। उसे तो मंगलवार रात पता चला। जब उसकी बहन ने जहर खाया तो वह चौंक गया। चूंकि रिश्ता ऐसा था, जिससे शादी नहीं हो सकती थी। इसलिए उसने भी शादी से मना कर दिया।
-
लटकने को प्रे
मिका के दुपट्टे का ही बनाया फंदा
मंगलवार रात युवक ने जिस दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी। वह दुपट्टा उसकी प्रेमिका का था। बताते हैं कि जब उसे पता चला कि युवती ने जहर खा लिया है तो वह परेशान हो गया था। परिवार वाले युवती को लेकर शहर चले गए। उस दौरान तक युवक घर में बैठा रहा। अचानक उसने युवती का दुपट्टा लेकर सिर से बांधा और अपनी बहन से बोला कि वह शौच करने जा रहा है। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। रात साढ़े 12 बजे तक उसे तलाश किया। तब गांव के बाहर तालाब किनारे एक पेड़ पर दुपट्टे से फंदे से उसका शव लटका मिला।
-
चार भाइयों में बड़ा था युवक, परिवार की थी जिम्मेदारी
युवक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीनों भाई छोटे-छोटे हैं। परिवार में पिता और दादा, मां सभी लोग हैं। वह गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करता था। जब से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। तब से अहमदाबाद कम वह लड़की के घर ज्यादा आता जाता था।
-
युवती ने दिया बयान, अहमदाबाद में की थी शादी
युवती ने पुलिस को बयान दिया कि कुछ दिन पहले वह रिश्तेदार युवक के साथ चली गई थी। वह लोग अहमदाबाद गए थे और वहां प्रेम विवाह कर लिया। बताया कि पांच
दिन बाद ही वह लोग लौट आए और परिवार के कुछ लोगों को इस प्रेम विवाह की जानकारी भी दे दी। तभी से परिवार के लोग उसकी दूसरी जगह शादी कराने पर अड़े थे जबकि वह लोग चाहते थे कि दोनों की
सार्वजनिक रूप से शादी कर दी जाए। वह कुछ दिन में स्थिति सुधरने का इंतजार करती रही पर जब उसकी दूसरी जगह शादी कर गोदभराई करा दी गई तो उसने जान देने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें