फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूट में छिपाकर महिला चंडीगढ़ ले जा रही थी अफीम, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। शहर के बाईपास पर आंवला चौराहे के नजदीक सूट में छिपाकर अफीम ले जा रही एक महिला पकड़ी गई। उसके पास से एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बरेली के देवचरा से अफीम को चंडीगढ़ ले जा रही थी। एक खेप पहुंचाने पर उसे 10 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह टीम के साथ शहर के बाईपास पर सरदार पटेल चौराहे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आंवला चौराहे पर एक महिला मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ी है। इस पर चौकी इंचार्ज टीम के साथ आंवला तिराहे पर पहुंच गए। उन्हें देखकर महिला बरेली हाईवे की ओर बढ़ने लगी। इस पर पुलिस ने उसे आगे जाकर घेर लिया। उसकी तलाशी लेते उससे पहले ही महिला ने बता किया वह अफीम लेकर जा रही है। उसके पास एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम है। उसने अपना नाम नासिरा पत्नी अन्नू निवासी जमुनिया सखानू थाना अलापुर बताया। पुलिस उसे थाने ले गई। जहां उसने बताया कि बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में खैलम निवासी शाकिर पुत्र कल्लू ने अफीम दी है। वह इसे देवचरा के नजदीक से लेकर आई है और चंडीगढ़ ले जा रही है। एक खेप पहुंचाने पर उसे 10 हजार रुपये और खाना खर्चा के लिए एक हजार रुपये अलग से मिलते हैं। उसने अफीम को बेल्ट में पैकेट बनाकर बांध लिया था। उसके ऊपर से सूट पहने थी। पुलिस ने महिला नासिरा और शाकिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें