फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार व लेखपाल समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सीजेएम नवनीत भारती ने मूसाझाग क्षेत्र के एक व्यक्ति के 156 (3) सीआरपीसी प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए तहसीलदार व लेखपाल समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी नरवेश सिंह ने अपने वकील के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद दायर किया। आरोप है कि करौलिया निवासी कृष्ण गोपाल उर्फ लल्ला, शेषपाल, यशपाल, रामरईस, सतपाल, अवनीश, ठाकुरी, धनंजय, जयंत, जगवेंद्र, टिंकू उर्फ सुमित आदि ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया। परिवादी ने इसके खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की।
आरोप है कि तहसीलदार करनवीर सिंह व हल्का लेखपाल देवेंद्र शर्मा ने आरोपियों के साथ मिलकर शासन को झूठी रिपोर्ट भेज दी कि सरकारी भूमि पर किसी का कब्जा नहीं है। सीजेएम नवनीत भारती ने मूसाझाग थाने से आख्या तलब करने के बाद परिवादी के अधिवक्ता को सुना। कोर्ट ने तहसीलदार करनवीर सिंह और हल्का लेखपाल देवेंद्र शर्मा सहित सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें