फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के गांव में शरारती तत्वों ने एक दिन पहले जलाई होली

विज्ञापन
इटौआ गांव में होली जलने के बाद एकत्र लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बगरैन (बदायूं)। कारगिल शहीद हरिओम सिंह के गांव इटौआ में बुधवार रात कुछ शरारती तत्वों ने होली में आग लगा दी। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में दोबारा होली रखवा दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शरारती तत्वों ने बुधवार रात होलिका स्थल पर आग लगा दी। सुबह ग्रामीण सोकर उठे तब उन्होंने होली जली हुई देखी। सूचना पर गांव के तमाम लोग एकत्र होकर आ गए। उन्होंने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। कुछ सभ्रांत लोगों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन वे कार्रवाई पर अड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए उन्हें शांत कराया। फिलहाल थाना पुलिस ने गांव में दोबारा होली रखवा दी है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि होली में आग लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी पहचानकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें