फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बैंक से चेक चोरी किया, दूसरे से नाम बदलकर भुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक से दो लाख का चेक चोरी होने का मामला सामने आया है। इसमें हैरानी की बात यह है कि चेक जिसके नाम का था, उसका नाम बदलकर दूसरे बैंक से उसे भुना लिया गया। शिकायत के बावजूद बैंक मैनेजर ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। पीड़िता ने अब पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौंटिया निवासी त्रिवेनी पत्नी कुंवरसेन ने 28 फरवरी को खेड़ा नवादा निवासी फकरे आलम को अपने खेत का सौदा किया था। इस पर फकरे आलम ने उन्हें एक चार लाख और एक दो लाख का चेक काटकर दिया था। उसी दिन त्रिवेनी ने दोनों चेक छह सड़का के नजदीक स्थित बैंक में एक बॉक्स में डलवा दिए। चार मार्च को त्रिवेनी के खाते में चार लाख रुपये आ गए लेकिन दो लाख रुपये नहीं आए। जानकारी के लिए त्रिवेनी और उनके परिवारवाले बैंक गए। उन्होंने रुपये नहीं आने की शिकायत की तो बैंक स्टॉफ ने ऐसे किसी चेक के मिलने से इनकार कर दिया। परिवार वालों के ज्यादा जोर देने पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। वहां बॉक्स से एक व्यक्ति चेक उठाता दिख गया। यह और बात है कि बैंक स्टाफ ने कोई कार्रवाई नहीं की।
त्रिवेनी ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि चेक का भुगतान नवादा स्थित एक दूसरे बैंक से नाम बदल कर ले लिया गया। त्रिवेनी का कहना है कि चेक पर त्रिवेनी को त्रिवेंद्र सिंह कर दिया गया है। एक आधार कार्ड भी लगा है जो फर्जी है।
विज्ञापन

त्रिवेनी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है, साथ ही बैंक स्टॉफ पर मिलीभगत कर चेक गायब करने और रुपये निकालने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, देवेंद्र कुमार ने धामा ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
-
इसी बैंक से खाते से गायब हुए थे 14 लाख रुपये
कुछ समय पहले इसी बैंक स्टॉफ पर बरेली के एक बुजुर्ग ने 14 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया था। जब जांच शुरू हुई तो बुजुर्ग के खाते में रुपये वापस आ गए। इसके अलावा बैंक से पचास हजार रुपये के चेक गायब होने का मामला भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

-
पीड़ित पक्ष हमारे पास आया था। उन्होंने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया, फिर भी हमने जांच का आश्वासन दिया है।
- श्याम पासवान, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें