उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में बुधवार रात 24 वर्षीय विवाहिता रुचि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के गांव महारेपुर निवासी नन्हेलाल ने करीब पांच साल पहले बेटी रुचि (24) की शादी गूरा बरेला के गोविंद के साथ की थी। रुचि के एक साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। ससुरालवालों के मुताबिक बुधवार रात रुचि ने खाना बनाया और सबने खाया। उसके बाद परिवारवाले अपनी-अपनी चारपाई पर जाकर सो गए। सुबह परिवारवाले उठे तो रुचि अपनी चारपाई पर मृत पड़ी मिली। इस पर उन्होंने मायकेवालों को सूचना दी। जिससे रुचि के मायके वाले और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एसओ प्रकाश सिंह और दातागंज तहसीलदार विपिन कुमार भी पहुंचे। उन्होंने पंचायतनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे दोपहर बाद विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का विसरा सुरक्षित करके जांच को भेजा गया है। इस मामले में मायके वालों को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद