फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के बेटे समेत चार पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के डीएम रोड निवासी एक व्यक्ति ने तत्कालीन अलापुर इंस्पेक्टर ओपी गौतम के बेटे आकाश गौतम समेत चार युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो युवकों को बुलाकर पूछताछ भी की है। उनका कहना है कि एक बाइक चोरी के मामले को लेकर यह आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के डीएम रोड निवासी मुनीष कुमार का आरोप है कि इंस्पेक्टर ओपी गौतम का बेटा आकाश गौतम काफी समय से उनके बेटे लखन से रंगदारी मांग रहा था। इस संबंध में उन्होंने आकाश गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। एक मार्च को लखन चामुंडा चौराहे की ओर से निकल रहा था। तभी आकाश गौतम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। बाद में लखन को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनके बेटे के पैर में फ्रैक्चर आया है। उन्होंने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
इधर, बुधवार को पुलिस ने दो युवकों को थाने बुलाया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले आकाश गौतम की बाइक चोरी हो गई थी। वह बाइक इसी युवक पर देखी गई। उससे बचने के लिए ये आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

-
कुछ समय पहले आकाश गौतम की बाइक चोरी हो गई थी। उसी बात को लेकर ये मामला चल रहा है। मारपीट के संबंध में तहरीर आई है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।- प्रवीन सिंह चौहान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें