फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया इलाके में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर एक व्यक्ति ने उसे वायरल करने की धमकी देते हुए अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि करीब दस साल पहले उसका निकाह गांव के ही युवक के साथ हुआ था। उस दौरान परिवार वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था लेकिन इससे उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। इससे वह आए दिन उसके साथ मारपीट कर रहे थे। कुछ समय पहले उसके पति ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। 17 फरवरी को उसकी सास की मृत्यु हो गई थी। इस वह भी ससुराल गई लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। उसके साथ फिर मारपीट की गई। अब उसके पति ने उसे धमकी दी है कि उसने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली है। अगर वह थाने गई तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। अब उसने घर आकर उसे तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें