फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार दोपहर 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताते हैं कि सोमवार सुबह युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई तो वह युवक को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां दोपहर के समय उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले युवक का शव अपने घर ले गए। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना नहीं दी। शाम के समय शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि इसी तरह युवक के बड़े भाई ने भी अपनी शादी के कुछ समय बाद आत्महत्या कर ली थी। बाद में उसकी पत्नी से परिवार के लोगों ने युवक (देवर) की शादी कर दी। युवक के एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें