फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालिका की लाश नाले में मिली

विज्ञापन
भारती फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल इलाके से लापता बालिका का शव शुक्रवार सुबह नजदीक के नाले में पड़ा मिला। इस पर परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि जिस जगह बालिका का शव पड़ा मिला, उस जगह बृहस्पतिवार शाम खोजबीन कर ली गई थी। बालिका के शव को शायद सुबह डाला गया। कोतवाली पुलिस ने उसके शव का पैनल पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस मौत की वजह डूबने से मान रही है।
विज्ञापन

लालपुल क्षेत्र के मोहल्ला नाखर खां सराय निवासी राजेंद्र की तीन वर्षीय बेटी भारती बृहस्पतिवार सुबह लापता हो गई थी। उस दौरान बालिका एक कटोरी में मूंगफली के दाने रखकर खा रही थी। पिता राजेंद्र उसके नजदीक ही बैठे थे। कुछ देर के लिए वह लघुशंका करने घर में चले गए। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिवार वालों के मुताबिक उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी। फिर पुलिस और परिवार वालों ने पूरे इलाके को तलाश किया। घर के नजदीक स्थित नाले में भी बच्ची को देखा गया। कुछ लोगों ने नाले में घुसकर भी देखा लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार वाले रातभर उसकी खोजबीन करते रहे। शुक्रवार सुबह सात बजे से फिर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने लोगों के घरों के अलावा उस नाले में दोबारा तलाश कराया तो वहां कुछ दूर शव पड़ा मिला। लोगों ने बालिका के शव को नाले से बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर के समय उसके शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक बालिका की पानी में डूबने से मौत हुई है। हालांकि परिवारवाले बालिका की हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
-
इकलौती बेटी थी भारती
नाहरखां सराय निवासी राजेंद्र की बेटी भारती परिवार में इकलौती थी। राजेंद्र की शादी के छह साल बाद उसका जन्म हुआ था। इससे परिवार में उसे दुलार भी सबसे ज्यादा किया जाता था। राजेंद्र अपना घोड़ा तांगे में चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं।
विज्ञापन

-
लालपुल इलाके से लापता बालिका का शव नाले में पड़ा मिला। उसके शव का पैनल पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि बालिका की पानी में डूबने से मौत हुई थी।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें