बदायूं। शहर के आवास विकास इलाके में महिलाओं का वेश धरकर लोगों के घरों में जाकर बधाई देना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने रवीना हिजड़ा की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी रवीना हिजड़ा रविवार शाम अपनी टोली लेकर आवास विकास इलाके में बधाई देने जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने आवास विकास इलाके में महिलाओं का वेश धरकर लोगों के घरों में बधाई दे रहे दो युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने युवकों का नाम पता पूछा और असली हुलिया दिखाने को कहा। इस पर दोनों ओर से बहसबाजी शुरू हो गई। उनमें मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस पहुंच गई और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। रवीना हिजड़ा का आरोप है कि आवास विकास, मंडी समिति एरिया उनका है और यहां बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी गोपाल और सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी अवनीश महिलाओं का वेश रखकर लोगों को धोखा देकर बधाई ले रहे थे व रंगदारी मांग रहे थे। मना करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। संवाद