कादरचौक (बदायूं)। मंगलवार रात कादरचौक थाना क्षेत्र में एक बाइक सांड़ से टकरा गई। इसमें बाइक चला रहे 20 वर्षीय विजय सिंह की मौत हो गई। जबकि दोस्त दिनेश घायल हो गया। पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी विजय सिंह और उसका दोस्त दिनेश मंगलवार शाम बाइक से शहर आए थे। इस दौरान वे हेलमेट नहीं लगाए थे। परिवारवालों के मुताबिक दोनों लोग देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने अचानक उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। इस हादसे में विजय सिंह और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए, बाद में विजय की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवारवाले भी आ गए। दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद