बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जाटान में एक जनवरी की सुबह हुई बुजुर्ग रंजीत की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को दूसरे आरोपी को भी जेल भेज दिया।
नगला जाटान निवासी वृद्ध रंजीत सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से एक जनवरी को सड़क किनारे खाई में पड़ने वाले घूरे को लेकर विवाद हो गया था। इसमें दूसरे पक्ष ने वृद्ध रंजीत सिंह को घूरे पर गिराकर उनका गला दबा दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसमें मृतक के पुत्र सत्यवीर की ओर से गांव के करन सिंह, देवपाल और किशनपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुुलिस ने तीन जनवरी को हत्यारोपी करनसिंह को जेल भेज दिया। मंगलवार को करन सिंह के बेटे किशनपाल को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद