फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में लिफ्ट देने के बहाने मेहनतकश से 27 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। बाइक सवार लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने एक युवक से 27 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी पर पुलिस ने जांच की बात कहकर उसे भेज दिया।
विज्ञापन

आसफपुर क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी वीरेश पुत्र मोर सिंह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है। शुक्रवार को सुबह वीरेश नगर के इस्लामनगर चौराहे पर बस से उतरा। युवक पैदल ही आसफपुर रोड जा रहा था। तभी दो बाइक सवारों ने उससे पूछा कि कहां जाना है। बताते हैं कि वीरेश ने उन दोनों युवकों को आसफपुर जाने की बात कही। इस पर बाइक सवारों ने भी आसफपुर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
बताते हैं कि आसफपुर रोड पर थोड़ी ही दूर चलकर दोनों बाइक सवारों ने वीरेश से बैग छीन लिया। इसमें 27 हजार रुपये रखे थे। इसके साथ ही उसे धक्का देकर उतार दिया। कोहरे के कारण आस पास भी कोई दिखाई नहीं दे रहा था। घटना को अंजाम देकर दोनों बाइक सवार लुटेरे भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें