फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
सहसवान में बस स्टैंड की जमीन पर तुड़वाया गया निर्माण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान। नगर में घनी आबादी के बीच रोडवेज बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने एआरएम लक्ष्मण सिंह से की। बृहस्पतिवार को एआरएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां अवैध निर्माण को तुड़वा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से अवैध निर्माण की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

सहसवान में रोडवेज बस स्टैंड घनी आबादी के बीच है। यहां अब बसें नहीं आतीं। रोडवेज बस स्टैंड को कंडम घोषित किया जा चुका है। बस स्टैंड की जमीन बेशकीमती है। ऐसे में इस पर कुछ लोगों की नजरें टिक गई हैं। जमीन पर कब्जे की कोशिश के लिए दो दुकानदारों ने अपनी दुकानों को तुड़वाने के बाद निर्माण शुरू करा दिया। काफी जमीन रोडवेज बस स्टैंड की भी ले ली। दो-तीन दिन से यहां निर्माण चल रहा था। इसकी शिकायत एआरएम लक्ष्मण सिंह से की गई। बृहस्पतिवार को एआरएम लक्ष्मण सिंह सहसवान पहुंचे। उन्होंने रोडवेज स्टैंड का मौका मुआयना किया।
जांच में पाया कि डिपो की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस के सहयोग से निर्माण तुड़वा दिया गया। यहां दो दुकानदारों ने निर्माण शुरू कराया था। दोनों को चेतावनी दी गई है। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सहसवान में रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। इसे तुड़वा दिया गया है। निर्माण कराने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। फिलहाल उन्होंने माफी मांग ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें