फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के गांव कांसपुर में कक्षा नौ की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में खंडहर में फंदे से लटका मिला। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन किशोरी के शव को उतारकर घर ले आए थे। एसपी सिटी ने घटनास्थल का मुआयना कर परिवार से घटना की जानकारी ली। परिवार ने हत्या का शक जताया पर पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कांसपुर में रहने वाले सूरजपाल की पुत्री 14 साल की अंजलि का शव संदिग्ध हालात में खंडहर में फंदे से लटका मिला। अंजलि कक्षा नौ की छात्रा थी। सूरजपाल के मुताबिक सुबह चार बजे अंजलि शौच के लिए घर से बाहर शौचालय में गई थी। वहीं से लापता हो गई। ढूंढने पर कुछ दूरी पर बंद पड़े रामलली के मकान में कुंडे से लटका हुआ उसका शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उससे पहले परिवार वालों ने शव को कुंडे से उतार लिया। सूरजपाल ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कोतवाल वीरपाल सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को तीन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें मौत की वजह हैंगिंग आई है।
-
पुलिस को मिले कई झोल
घटनास्थल और घटनाक्रम को पुलिस संदिग्ध मान रही है। मृतका की चप्पल शौचालय के पास पड़ी हुई थी। उसके पैरों में मौजे मौजूद थे। इसके अलावा परिवारवालों के बयान भी अलग-अलग हैं। शॉल से फंदा लगाना बताया जा रहा है। शव भी परिवार के दो तीन लोगों ने ही उतार लिया।
विज्ञापन

-
किशोरी के शव के पोस्टमार्टम में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस विवेचना कर रही है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
--
कमरे में फंदा लगाकर महिला ने जान दी
कादरचौक। क्षेत्र के गांव ललुलानगला में महिला ने कमरे को अंदर से बंदकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने किवाड़ तोड़कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
घटना ललुआनगला गांव की है। 24 साल की रेवती देवी पत्नी गुरुदेव की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। बुधवार को महिला ने घर में ही अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। परिवार के लोग घर से बाहर थे। दरवाजा बंद देखकर आवाज दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। महिला का मायका कटिन्ना में है। मायके से भी परिजन मौके पर पहुंच गए। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। गुरुदेव की यह दूसरी पत्नी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें