फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्न समारोह में चली गोली से वेटर घायल, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। संजरपुर गांव में लग्न समारोह के दौरान गोली चल गई। इससे वेटर सुधीर कुमार घायल हो गया। दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नामजदों में से एक को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संजरपुर गांव में 15 जनवरी की रात एक युवक का लग्न समारोह था। कार्यक्रम के दौरान अचानक तमंचे से फायर हुआ और गोली के छर्रे कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव पसेई निवासी वेटर सुधीर कुमार (22) पुत्र किशन कुमार के लग गए। आरोप है कि घायल सुधीर ने इसका विरोध किया तो उसे जातिसूचक गालियां दी गईं। देर रात ही घायल को कोतवाली भी लाया गया।
प्राथमिक उपचार कराके कोतवाली पहुंचे सुधीर ने संजरपुर निवासी गौरव और बबलू के खिलाफ जानलेवा हमले में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके विपरीत कुछ लोगों का कहना है कि तमंचे से हर्ष ने फायर किया था लेकिन आरोपी गौरव ने पुलिस को बताया है कि दावत में मौजूद किसी व्यक्ति के पास तमंचा था जो गिर गया और फायर हो गया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सुधीर के घायल होने की सूचना के बाद पुलिस ने तहकीकात की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें