सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कोहरे के बीच नवादा बिजली उपकेंद्र के पास ट्रक ने नैनो कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार वृद्ध सत्यपाल घायल हो गए।
थाना कुंवरगांव के सिगोई निवासी 65 वर्षीय सत्यपाल शर्मा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कार से बदायूं की ओर जा रहे थे। रास्ते में नवादा बिजली उपकेंद्र के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कोहरे के बीच कार को टक्कर मार दी। इससे कार खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सत्यपाल शर्मा घायल हो गए। नवादा चौकी पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद