फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी बिट्टन और डीपी समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय परिवर्तन दल मुखिया डीपी यादव के समर्थकों और बसपा प्रत्याशी हाजी बिट्टन और उनके समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। डीपी के आठ समर्थकों और हाजी बिट्टन समेत उनके 25 समर्थकों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र में दहगवां चौराहा पर रापद का कार्यालय है। बृहस्पतिवार शाम के वक्त यहां काफी संख्या में समर्थक जुटे थे। हालांकि, डीपी यादव या उनकी पार्टी का अन्य कोई बड़ा नेता यहां नहीं था। इस मामले में पुलिस ने डीपी यादव के आठ समर्थकों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरा मामला केरई सेरई गांव का है। यहां बसपा प्रत्याशी हाजी बिट्टन की सभा के लिए भीड़ जमा थी। इस मामले में हाजी बिट्टन समेत 25 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें