फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और समारोह में काट दिया गया प्रतिबंधित पशु, संदेह में एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं को काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले हुसैनपुर गांव में एक मामला पकड़ा गया। उसमें एक व्यक्ति गिरफ्तार करके जेल भेज गया। इसी क्रम में अब थाना क्षेत्र के बनेई गांव में एक समारोह में प्रतिबंधित पशु को काट दिया गया। पुलिस ने गांव में जाकर छानबीन भी की लेकिन मांस बरामद नहीं हुआ। पुलिस संदेह के आधार पर एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव बनेई में एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए प्रतिबंधित पशु की हत्या कर दी गई है। इस पर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर दबिश दी लेकिन मौके से मांस बरामद नहीं हुआ। शादी समारोह में मौजूद मिले कुछ लोगों ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं। प्रतिबंधित पशु की हत्या भी की गई है।
थाना पुलिस एक बार दबिश देकर थाने लौट गई। इसी दौरान हिंदू संगठन के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने मामले के संबंध में कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर फिर बनेई गांव पहुंची। जहां एक खेत में पशुओं को काट जाने के साक्ष्य मिले। कार्यकर्ताओं ने जिन लोगों के नाम बताए। पुलिस ने उनमें से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी स्कूटी भी कब्जे में ले ली है। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

-
पुलिस को प्रतिबंधित पशु को काटे जाने की सूचना मिली थी। इस पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी थाने पहुंचे। मौके पर जाकर छानबीन की गई लेकिन वहां कोई मांस नहीं मिला है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें