फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में घुसकर बीएसए से अभद्रता, आरोपी बोला-मंत्री के यहां करा लूंगा तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कार्यालय में घुसकर बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह से दो लोगों ने अभद्रता कर दी। बल्कि उन्हें धमकी भी दी कि अगर उनका काम नहीं किया गया तो वह मंत्री के यहां उन्हें तलब करा लेंगे। उनसे गालीगलौज भी की गई। इस पर बीएसए ने बलवीर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। उस दौरान बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह अपने कार्यालय में बैठे डीबीटी से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। उस समय कार्यालय में जिला स्काउट मास्टर सुदेश मिश्रा और जिला व्यायाम शिक्षक रामदास भी बैठे थे। बीएसए के मुताबिक इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बालाजी नगर निवासी बलवीर सिंह एक रायफलधारी के साथ कार से उनके कार्यालय पहुंचा। उसने कक्ष में घुसते ही गालीगलौज शुरू कर दी। उनके साथ अभद्रता की। बीएसए ने उन्हें समझाने की कोशिश की। बलवीर बोला- वह मंत्री का आदमी है। उसका काम नहीं किया तो उसे मंत्री के यहां तलब करा लेगा।
आरोप है कि बलवीर सिंह ने धमकी देते हुए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। राजकीय कार्य में बाधा पैदा की। बीएसए ने बताया कि बलवीर सिंह ने दो दिन पहले भी उन्हें कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। फिर कार्यालय में आकर हंगामा किया और उनके साथ गालीगलौज की। जिस पर उन्होंने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी बलवीर सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-
कुछ लोग उनके कार्यालय में आए थे। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्हें मंत्री के यहां तलब कराने की धमकी दी। उसने अपना नाम बलवीर सिंह बताया था। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें