फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर/ककराला (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मईबूचन में शुक्रवार सुबह विवाहिता अनामिका का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

ग्राम मई बूचन निवासी सोबिंद की करीब छह माह पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज निवासी अनामिका (18) के साथ शादी हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक सोबिंद के पिता रतनलाल पूर्व प्रधान हैं। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने अनामिका का शव घर में फंदे से लटका देखा। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद थाना पुलिस और अनामिका के मायके वाले गांव पहुंच गए। परिवारवालों ने बताया कि अनामिका की तबीयत ठीक नहीं थी। वह मानसिक रूप से परेशान थी। इससे उसने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवारवालों ने कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें