फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बोली- जेसीबी ड्राइवर की हत्या नहीं, तनाव में खुद ही मार ली थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दो नवंबर को घर के पास ही खेत में मिले जेसीबी ड्राइवर रोहताश यादव के शव के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम खुलासा कर दिया। मौके पर तमंचा बरामद करने के बाद पुलिस ने दावा किया कि रोहताश पिछले कुछ दिनों से तनाव में था, ऐसे में उसने खुद ही गोल मारकर जान देदी। यह पूछने पर कि गोली सीने पर लगी थी, पुलिस बात टाल गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी जेसीबी चालक रोहताश यादव त्योहार मनाने के लिए पिछले दिनों घर लौटा था। पुलिस के मुताबिक- घर लौटने से पहले उसे बुखार आ गया। मौत से एक दिन पहले उसकी हरकतें देख परिवार के लोग सकते में पड़ गए थे। दो नवंबर को वह रात में ही घर से निकल गया था। यह बात परिवार के लोगों को पता थी लेकिन उन्होंने किसी से इसका जिक्र नहीं किया। सुबह गांव के ही सुरेंद्र के खेत में रोहताश का शव मिला तो परिवार के लोग पुलिस को सूचना देने की बजाय घर से उठा ले गए। बाद में उन्होंने फिर से शव को खेत में जाकर रख दिया। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई।
बकौल प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह- घटना वाले दिन पुलिस अफसरों के पहुंचने पर मृतक के परिवार ने किसी से रंजिश होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने रिपोर्ट भी अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई। पुलिस ने तहकीकात के दौरान शनिवार अपराह्न तमंचा भी बरामद कर लिया। इसी तमंचे से रोहताश ने खुद को गोली मार ली थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिवार के लोग भी खुलासे से संतुष्ट हैं। वर्कआउट में पुलिस को सर्विलांस के जरिए भी अहम सुराग मिला। सुराग मिलने के बाद ही पुलिस ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें