फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने बैंक में दर्ज कराया मोबाइल नंबर, एटीएम से दो लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र का एक युवक धोखेबाज निकला। उसने अपने गांव के ही युवक को दो लाख से ज्यादा का चूना लगा दिया। बैंक जाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करा दिया और उससे एटीएम जारी कराकर युवक के खाते से दो लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम संजरपुर निवासी ओमवीर पुत्र ब्रजपाल के मुताबिक उनका खाता प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में है। खाता खुलवाने के कुछ समय बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इससे उन्होंने पीएम जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी के लिए अपने खाते की चेक बुक जारी कराई थी। उसी समय उनके गांव का एक युवक मिला था। वह युवक उनके साथ बैंक गया था। बाद में उसने शाखा प्रबंधक से मिलकर ओमवीर के खाते पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करा दिया। फिर उसने एटीएम जारी करा लिया। उनके खाते में पॉलिसी के दो लाख रुपये आ गए थे। आरोपी ने चुपचाप उनके एटीएम से दो लाख रुपये निकाल लिए। इसके दो बाद उसने 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बारे में उन्हें तब पता चला। जब वह बैंक पहुंचे और उन्होंने अपने खाते की जानकारी ली। पता चला कि उनके गांव के युवक ने अपना नंबर रजिस्टर कराया था और उससे एटीएम जारी करा कर रुपये निकाल लिए। ओमवीर ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें