फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी हत्याकांड में पति, सास और देवर को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरगंज में चार दिन पहले विवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार पति समेत सास और देवर से आला कत्ल बरामदगी के साथ शुक्रवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। पति समेत तीनों आरोपियों पर दहेज के लिए सोनी की हत्या करने के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अमीरगंज निवासी विवाहिता सोनी (20) की मंगलवार रात घर में ही ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की सास शीला और देवर धर्मेंद्र ने हालांकि घटना में खुद का हाथ होने से इंकार कर दिया था। मृतका की मां उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी अनीता ने पति जसवीर समेत सास और देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए अगले दिन ही नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। दहेज हत्या की विवेचना कर रहे सीओ गजेंद्र सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कराई है। पुलिस के मुताबिक- कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने मौके से आला कत्ल में खून से सनी ईंट और लोहे की सरिया बरामद कर ली है। गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले मृतका के पति जसवीर ने मां को बेगुनाह ठहराने का प्रयास किया, लेकिन वादी पक्ष के बयानों से उसे नहीं राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें