फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी मायके गई तो युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से सटे जहानाबाद नेहनगर में एक युवक ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया है। वजह केवल इतनी थी कि करवाचौथ और शादी की पहली वर्षगांठ पर उसकी पत्नी मायके चली गई। जबकि वह वर्षगांठ पत्नी के साथ मनाना चाहता था।
विज्ञापन

जहानाबाद नेहनगर निवासी राजेश (25) की शादी 25 जून 2020 को हुई थी। परिजन के मुताबिक बृहस्पतिवार राजेश की पत्नी प्रियंका अपनी मां के साथ मायके जा रही थीं। राजेश ने जाने को मना किया तो उनका पत्नी से विवाद हो गया। राजेश के काफी कोशिश करने के बावजूद उसकी पत्नी नहीं रुकी और अपनी मां के साथ मायके चली गई। यह राजेश बेहद खराब लगा। वह शादी की सालगिरह पत्नी के साथ मनाना चाहता था। पत्नी की हरकत से गुस्साए राजेश ने बृहस्पतिवार रात अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जागने पर परिजन ने राजेश का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला मौके पर जा पहुंचे और शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रमुख रूप से पत्नी को बताया है। उसने लिखा है कि शादी की पहली वर्षगांठ होने के बावजूद सास जबरन उसकी पत्नी को अपने साथ मायके ले गईं। जबकि वह वर्षगांठ की तैयारी किए बैठा था। बड़े भाई राहुल ने राजेश की पत्नी प्रियंका और उसकी मां के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

भगवान तुझे कभी माफ नहीं करेगा
बहुत शौक है न अपनी मां के घर रहने का, और तुम्हारी मां को अपने घर पर रखने का। अब अपने घर पर रहते रहना। 25 जून को मेरी शादी की सालगिरह है। तुमने और मां ने एक चाल चली कि मैं अपनी शादी की सालगिरह न मना सकूं। दोनों ने मिलकर ज्योति की झोली उसी दिन भरवाई, जिस दिन मेरी सालगिरह थी। पिछली बार भी तुम्हारी मां ने करवाचौथ न मनाने दी। तुम अपनी मां की बात मानती हो चाहे सही हो या गलत। जिस दिन तुम मेरे साथ होनी चाहिए थीं, उस दिन अपने मायके चली गईं। मां हर बार कोई बहाना करके तुम्हें अपने घर बुला लेती है। इसलिए मैं लिख रहा हूं कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। भगवान तुझे कभी माफ नहीं करेगा। ये कदम उठाने पर तुम्ही ने मजबूर किया है।
सिविल लाइंस के जहानाबाद में युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मदार पत्नी को करार दिया है। - चंद्रपाल सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें