फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत लटकने से हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह डकारा पुख्ता के ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे। उसी दौरान ग्रामीणों ने एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। उसकी पहचान गांव डकारा निवासी 40 वर्षीय बुद्धि के रूप में हुई। लोगों की सूचना पर परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक के पुत्र चंद्रकेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम घर में कुछ विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर रात में उसके पिता बुद्धि बुधवार रात बिना बताए घर से निकल गए थे। चंद्रकेश के मुताबिक उसके पिता ने आत्महत्या की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें