फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का झाड़ियों में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। बृहस्पतिवार शाम थाना क्षेत्र के जहानाबाद में झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। वह बुधवार से लापता था। परिवार वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

राजकुमार (22) थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद का रहने वाले थे। परिवारवालों के मुताबिक राजकुमार बुधवार रात करीब नौ बजे घर से कहीं चले गए थे। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार ने उन्हें तलाश किया लेकिन राजकुमार का कुछ पता नहीं चला। इधर, बृहस्पतिवार शाम जहानाबाद के कुछ लोग खेत से लौट रहे थे। तभी उन्होंने राजकुमार का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। उनकी सूचना पर युवक के परिवार वाले रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी आ गई। बाद में एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और सीओ अनिरूद्ध सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है। एसपी देहात ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें