फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। घटना का पता चलने के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस देर रात तक घटना को दबाने में जुटी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात फैजगंज बेहटा कस्बे का परिवार छह साल की बेटी को लेकर थाने पहुंचा। ग्रामीण ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला बिरादरी का ही युवक उनकी छह साल की बच्ची को बहाने से अपने साथ बुलाकर ले गया। उसने पहले बच्ची को समोसा खिलाया और फिर खुद शराब पीने बैठ गया। आरोपी ने बच्ची से शराब पीने को कहा तो उसने मना कर दिया। तभी आरोपी युवक बच्ची के कपड़े उतारे और दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से धमकी देकर भाग गया। उसके चंगुल से छूटने के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। परिवार के मुताबिक बच्ची ने इंस्पेक्टर के सामने खुद पूरी घटना बताई है। इंस्पेक्टर ने तहरीर लेकर रख ली है। वहीं, इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा अजय चाहर ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें