सैदपुर। थाना वजीरगंज के गांव उरैना में दो पक्षों के बीच मारपीट में सात लोग घायल हो गए। दोनों ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। घायल एक व्यक्ति मेडिकल जांच में कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया है। इससे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई । इसके बाद थाने को सैनिटाइज कराया गया।
उरैना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के शाहित के पुत्रों ने बबलू को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद नाहिद और बबलू को दूसरे पक्ष ने पीट दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें आमना बेगम पत्नी गामा खान, वरीना पत्नी सत्तार खां, बबलू पुत्र अब्दुल लतीफ, बेबी पत्नी नन्हे, नाहिद खान पुत्र शाहिद खान, निशाहिद पुत्र शाहिद खान, माजिद खान पुत्र शाहिद खान घायल हो गए। मेडिकल जांच में बबलू पुत्र अब्दुल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले दोनों पक्षों में 19 अप्रैल के भी झगड़ा हुआ था। उस वक्त शांति भंग की कार्रवाई की गई थी।