फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडरा मझरा में एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक बृहस्पतिवार रात घर से चला गया था। उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कुंडरा मझरा निवासी वालिस्टर (22) पुत्र राजपाल बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे घर से चला गया था। पुलिस के मुताबिक रात युवक ने शराब पी थी। उसका परिवार वालों से विवाद भी हुआ था। इससे युवक घर से नाराज होकर चला गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वाले उसे खोजने के लिए निकल पड़े। देर रात तक उसकी तलाश चलती रही। रात करीब 12 बजे उसका शव गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सागर ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग बताया गया है। इसकी दो वजह सामने आई हैं। एक वह शराब पीकर घर से निकला था और दूसरी वजह ये कि वह एक लड़की से बात करता था। शायद उससे विवाद हुआ था। इसकी जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें