फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट इलाकों के नजदीक रहेंगीं 108 व 102 एंबुलेंस, सुधरेगा रिस्पांस टाइम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए एंबुलेंस अधिकारियों ने बड़ा बदलाव किया है। इसके लिए पहले जिले में ब्लैक स्पॉट इलाकों का सर्वे कराया गया। पिछली घटनाओं के आंकड़े खंगाले गए, तब जिले में 77 ऐसे स्थान पाए गए, जहां सड़क हादसे सबसे ज्यादा होते रहे हैं। इससे यहां अब 108 व 102 एंबुलेंस लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने 108 व 102 एंबुलेंस की शुरुआत कराई गई थी। उस समय बदायूं जिले को 35 एंबुलेंस मिलीं थीं। तब एंबुलेंस खड़ी करने के लिए जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्वाइंट बनाए गए थे। संबंधित इलाके में जब हादसा होता था, तब स्वास्थ्य केंद्र से ही एंबुलेंस रवाना होती थी और घायलों या मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर या जिला अस्पताल पहुंचाती थी। तीन प्वाइंट शहर में बनाए गए थे। इनमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और पुलिस लाइन भी शामिल थे। जैसे-जैसे एंबुलेंसों की संख्या बढ़ी, तब उन्हें जिले के ऐसे स्थानों पर खड़ा किया गया, जहां से वे कहीं भी आ-जा सकें लेकिन अब एंबुलेंस अधिकारियों ने बड़ा बदलाव किया है।
अब एंबुलेंसों को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है। जहां सड़क हादसे सबसे ज्यादा हो रहे हैं। इसके लिए एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी के साथ बैठकर मीटिंग की गई। उनसे जानकारी ली गई कि जिले में कौन-कौन से स्थान पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। पिछला रिकॉर्ड खंगाला गया, जहां सबसे ज्यादा हादसे हुए। इस छानबीन में 77 स्थान पाए गए। इसके बाद 36 स्थानों पर 108 एंबुलेंस लगाई गई हैं। जबकि 41 स्थानों पर 102 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। इससे रिस्पांस टाइम में बड़ा सुधार आएगा। मरीज की जान भी बचाई जा सकेगी, साथ ही एंबुलेंस को ज्यादा दौड़ाना नहीं पड़ेगा। ये व्यवस्था जिले में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

24 घंटे में तीन बार बदलेगा स्थान
ब्लैक स्पॉट इलाकों में एंबुलेंस लगाने के साथ-साथ एक और व्यवस्था की गई है कि जो स्थान एंबुलेंस खड़ी करने के लिए निश्चित किया गया है, उसके अलावा 24 घंटे में एंबुलेंस दो अन्य स्थान बदलेगी। वह स्थान ब्लैक स्पॉट के आसपास ही होगा, जिससे अन्य मामलों में भी दिक्कते घटेंगीं।
इन स्थानों पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस
जिले में बक्सेना, सथरा, बितरोई, पिपरिया, अलापुर पट्टी, जालंधरी सराय, सिसैइया खुर्द, शंकरपुर, सैदपुर, घटपुरी, बुटला दौलत, नसरौल, आसफपुर, करकटपुर, उस्मानपुर, सिलहरी, म्याऊं, खैरपुर, औरंगाबाद, बीलामई, बनेई, जरीफनगर दुर्गपुर, अंबियापुर, जहांगीराबाद, हथनीभूड़, कठौली, मटकुली, रानेट चौराहा, नौशेरा, सिठौली, समरेर आदि नए स्थान बनाए गए हैं।
एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए ये बदलाव किया गया है। अब नए स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। ये स्थान पिछले आंकड़ों को देखते हुए चिह्नित किए गए हैं, जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इससे रिस्पांस टाइम में सुधार आएगा। गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। ये बदलाव लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन

- रोहित यादव, जिला प्रभारी 102 व 108 एंबुलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें