फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बदायूं निवासी एक युवती ने ननाखेड़ा के पूर्व प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन पुलिस ने घटना संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। वह काफी समय से बीमार चल रही है। पिछले महीना जब वह इलाज को मेडिकल कॉलेज पहुंची, उसी दौरान पूर्व प्रधान से मुलाकात हुई। पूर्व प्रधान ने अपने गांव के एक व्यक्ति के पास आकर इलाज कराने को कहा तो वह कछला पहुंच गई। फोन पर बात होने के बाद पूर्व प्रधान अपने दोस्त के साथ बाइक से आया। युवती उसी बाइक से दोनों के साथ निकल पड़ी।
आरोप है कि पूर्व प्रधान उसे मुख्य रास्ते की बजाय जंगल में ले गया। वहां आरोपी पूर्व प्रधान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका दोस्त युवती को दबोचे रहा। उस पर तमंचा भी तान दिया गया। एसएसआई खुर्शीद अहमद ने बताया कि युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें