फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव जरेंडा में बुधवार रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जरेंडा निवासी बनवारी लाल का पुत्र पुष्पेंद्र उर्फ पुष्कर (36) अविवाहित था। घर में उसके अलावा पिता तथा बड़े भाई रामजी लाल की पत्नी व बच्चे रहते हैं। रामजीलाल राजस्थान में मेहनत मजदूरी करता है। बताते हैं कि पुष्कर बुधवार रात लगभग नौ बजे अपने कमरे में गया तथा उसका गेट अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने छत में बने कुंडे में नाइलोन की रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। जब कुछ देर तक कमरे से आवाज नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज दी। कोई आवाज न आने पर उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। शोर मचने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और सूचना पर पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने गेट तोड़ा तो अंदर पुष्कर का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पड़ोसियों के अनुसार पुष्कर नशा करता था और संभवत: इसी के कारण उसने खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलने पर वहां गए थे और गेट तोड़कर युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम भेजा गया है। घटना की असल वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें